फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 अक्तूबर को मतदान

Mon, 09 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Gurdaspur Lok Sabha bypoll - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव को लेकर प्रचार का शोर सोमवार शाम को खत्म हो जाएगा। मतदान 11 अक्तूबर को होना है। लिहाजा सोमवार को सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


गुरदासपुर हलके के कुल 1523043 वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 27774 सर्विस वोटर हैं। आम मतदाताओं में सबसे ज्यादा 179966 वोटर डेरा बाबा नानक में है। जबकि, सबसे कम 144779 वोटर पठानकोट में हैं।

मतदान केलिए 1781 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इनमें से 457 को संवेदनशील और 73 को अति संवेदनशील घोषित किया है। इस बार सभी जगह ईवीएम केसाथ वीवीपैट मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- 1523043 वोटर करेंगे जीत-हार का फैसला।
- 1781 पोलिंग बूथ, 457 संवेदनशील, 73 अति संवेदनशील।
- 11 प्रत्याशी मैदान में, तीन पार्टियों में जंग, सभी जगह ईवीएम और वीवीपैट का होगा प्रयोग।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें