फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में पिता की हत्या, पुत्र गंभीर

Fri, 29 Aug 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, हरचोवाल (गुरदासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने पिता की हत्या कर दी और पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस स्टेशन श्रीहरगोबिंदपुर की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरिंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव औलखकलां का गांव के ही सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह पुत्र अमर सिंह, कृपाल सिंह पुत्र चरण सिंह के साथ गांव की जगह को लेकर विवाद चल रहा

वीरवार रात को फिर से झगड़ा हो गया। इसपर सतनाम सिंह ने अपने साथियों के साथ सुरिंद्र सिंह और उनके बेटे हरजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुरिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही एसएचओ सुरिंद्र मोहन, डीएसपी परमिंद्र सिंह गिल श्रीहरगोबिंदपुर, चौकी इंचार्ज बलकार सिंह हरचोवाल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा। पुलिस ने सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह पुत्रान अमर सिंह, भोला सिंह और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ थाना श्रीहरगोबिंदपुर में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें