फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार : हाईटेक रामलीला में महिलाएं निभाएंगी मुख्य किरदार, पार्षद गुरबख्श रावत बनेंगी राम 

Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ में 18 अप्रैल को होगा हाईटेक रामलीला का आयोजन
  • पहली बार राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाएंगी महिलाएं 
  • चंडीगढ़ की पार्षद गुरबख्श रावत बनेंगी राम, गायिका खुशबू यादव निभाएंगी सीता का किरदार 
विज्ञापन
पार्षद गुरबख्श रावत और गायिका खुशबू निभाएंगी राम सीता का रोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में होने वाली हाईटेक रामलीला में पहली बार महिलाएं राम, लक्ष्मण और सीता बनेंगी। चंडीगढ़ की पार्षद गुरबख्श रावत राम का रोल अदा करेंगी, जबकि गायिका खुशबू यादव सीता का किरदार निभाएंगी। लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए कलाकार की तलाश चल रही है।

विज्ञापन


18 अप्रैल को टैगोर थिएटर में होने वाली ढाई घंटे की रामलीला में 36 कलाकार होंगे। शहर में रामलीला में रावण का किरदार करने वाले सुनील शर्मा द्वारा सौरभ आर्ट्स और नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 की ओर से इसका आयोजन होगा। पहली अप्रैल से होने वाली रिहर्सल के लिए कलाकारों को अपने किरदार के लिए वीडियो दे दी है।


अपने किरदार पर पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाना बड़े गर्व की बात है। पिछले कई वर्षों से रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सुनील शर्मा के आग्रह पर भगवान राम का किरदार अदा करने जा रही हूं।
विज्ञापन


सीता का किरदार निभाने वाली खुशबू यादव का कहना है कि वह पहली बार सीता का किरदार निभाने जा रही हैं। वह शास्त्रीय संगीत गाती हैं। पाश्चात्य नृत्य के अलावा वह फ्रीलांसर वॉयस ओवर करती हैं। वह कंटेंट राइटर भी हैं। वह सीता का जीवंत किरदार निभाने के लिए कई वीडियो देख रही हैं। उनके लिए बेहद खुशी की बात है कि सौरभ आर्ट्स के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने इसके लिए चुना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें