गांव गुमटी के कांग्रेसी सरपंच जरनैल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया है। सरपंच पर पंच जगदेव सिंह का लेटर पैड चोरी कर उस पर पंच जगदेव सिंह का फर्जी इस्तीफा तैयार करने और जाली हस्ताक्षर करके डायरेक्टर पंचायत विभाग को भेजने का आरोप है।
थाना ठुल्लीवाल के प्रभारी बलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांव गुमटी के मौजूदा पंच जगदेव सिंह के लेटर पैड को सरपंच जरनैल सिंह ने चोरी कर उस पर पंच जगदेव सिंह का इस्तीफा लिखकर जाली हस्ताक्षर कर पंचायती विभाग के अधिकारियों व युवक सेवा विभाग के डायरेक्टर को भेज दिया। इस बारे में जब पंच जगदेव सिंह को पता चला तो उसने तुरंत थाना ठुल्लीवाल में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उसने बताया कि मौजूदा सरपंच जगदेव सिंह के पास पूरा बहुमत नहीं है जिस कारण उसने उसके साथ ऐसी जालसाजी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि लीगल डीए की राय के बाद पंच जगदेव सिंह के बयान पर सरपंच जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और लेटर पैड चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं सरपंच जगदेव सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह कांग्रेस से संबंधित है। उस पर दबाव डाला जा रहा है कि वह कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हो जाए। उन्होंने कहा कि गांव में सात सदस्यीय पंचायत है, जिसमें से तीन पंच उसके साथ हैं और कोरम पूरा है। उस पर झूठा मामला दर्ज किया गया है, वह इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।