आम आदमी पार्टी के पटियाला सीट से उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी के प्रचार के लिए अब चंडीगढ़ सीट से उनकी ही पार्टी की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग भी मैदान में उतर आई हैं।
गुल पनाग बुधवार को डा. गांधी के साथ डेराबस्सी के लालडू व जीरकपुर हलकों में प्रचार करेंगी। इस दौरान बाजारों से रोड शो निकाला जाएगा और लोगों व दुकानदारों से डा. गांधी के हक में वोटें डालने की अपील की जाएगी।
डा. गांधी ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि गुल पनाग एक अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी लीडर भी हैं।
उनके साथ आने से प्रचार को काफी बल मिलेगा। बुधवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम छह बजे तक गुल पनाग व उनकी ओर से लालडू व जीरकपुर में चुनाव प्रचार किया जाएगा।
रोड शो निकाला जाएगा। इस दौरान बाजारों में दुकानदारों व लोगों ने उनके हक में वोटें डालने की अपील की जाएगी। जिससे भ्रष्ट व विकास के झूठे दावे करने वाली भाजपा व कांग्रेस से बचा जा सके।
उध्ार दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी विडला भी प्रचार के लिए दो दिन बाद पटियाला पहुंच रही हैं। डा. गांधी ने बताया कि वह पटियाला के स्लम एरिया में प्रचार करेंगी।
वह खुद एक गरीब परिवार से हैं, इसलिए उनका जुड़ाव सीधा आम जनता से रहता है। उनके आने से चुनाव प्रचार को बल मिलेगा। जबकि 21 या 22 अप्रैल को खुद केजरीवाल पटियाला आकर प्रचार कर सकते हैं।