अमृतसर में आम आदमी पार्टी की रैली में गुरप्रीत घुग्गी की एंट्री नाटकीय ढंग से हुई। रैली में आना किसी और ने था और पहुंच गए आम आदमी पार्टी पंजाब के नए कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी। जी हां, आम आदमी पार्टी ने गुरप्रीत सिंह घुग्गी को पंजाब का नया संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा रविवार को आप की हलका दक्षिणी में हुई विशाल रैली के दौरान की गई। रैली में सांसद भगवंत मान शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी जगह घुग्गी पहुंच गए।
इस दौरान घुग्गी ने मान के न आने का कारण शनिवार को मलोट में शिअद के संगठन एसओआई द्वारा की गई गुंडागर्दी से घायल आप कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही रही कार्रवाई में व्यस्त बताया। उन्होंने सांसद मान की प्रशंसा करते हुए उनकी अनुपस्थिति में लोगों को उनके लिए तालियां बजाने का आग्रह भी किया। रैली का आयोजन हलका दक्षिणी के आप उम्मीदवार और सीनियर नेता डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर की ओर से किया गया। रैली में हजारों की संख्या में इलाका निवासी और आप कार्यकर्ता शामिल हुए।