फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः घट गए बीएसएनएल के कॉलिंग रेट्स

Wed, 06 May 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड ने रोमिंग टैरिफ को 75 फीसदी घटाने की घोषणा की है। यह सुविधा एक मई से लागू हो चुकी है, जो प्री पेड और पोस्ट पेड के लिए मान्य है।
विज्ञापन


टीआरएआई के टैरिफ आर्डर के आधार पर बीएसएनएल ने यह निर्णय लिया है। बीएसएनएल पंजाब टेलीकाम सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर आरसी हूडा ने कहा कि इनकमिंग कॉल के लिए टैरिफ 40 फीसदी घटाए गए हैं, जबकि एसटीडी कॉल के लिए 23 फीसदी और रोमिंग में लोकल कॉल के लिए 20 फीसदी टैरिफ घटाए गए हैं।

एसएमएस टैरिफ को 75 फीसदी घटाया गया है। अब एसएमएस सिर्फ 25 पैसे में होगा और नेशनल एसएमएस के लिए 38 पैसा लगेंगे। साथ ही रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लैंडलाइन से लैंडलाइन पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें