फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते समय दूल्हे के दोस्त ने मारी गोली, चचेरे भाई के सीने से हुई आर-पार...मातम में बदल गई खुशियां

Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन

 नाचते समय दूल्हे के चचेरे भाई को समारोह में आए दूल्हे के एक दोस्त ने गोली मार दी। गोली छाती में लगकर आर-पार निकल गई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि दूल्हे के दोस्त ने डेढ़ माह पूर्व हुई विवाद में रंजिशन गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे का है। कुसुंभी गांव में सुखबीर की बेटी की शादी थी और बारात सोनीपत जिले के गांव आहुलाना से आई थी। आहुलाना निवासी पवन के बेटे युद्धवीर की शादी थी। शादी में पवन के भाई दिनेश का बेटा 22 वर्षीय योगेश भी आया हुआ था। कुसुंभी गांव में ढुकाव की रस्म के दौरान नाचते समय योगेश के छाती में किसी ने गोली मार दी। 

गोली छाती में लगते हुए आरपार हो गई। जिसके बाद योगेश वहीं गिर गया। आरोप है कि दूल्हे युद्धवीर के दोस्त सोनीपत के गांव रभड़ा निवासी सुमित ने गोली मारी है। योगेश को दूल्हे का भाई यशबीर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के मामा सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि बहन के जेठ पवन ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि भांजे योगेश के साथ गांव कुसुंभी में हादसा हो गया है। 

विज्ञापन

मृतक के परिजन
ढुकाव में नाचने के दौरान रभड़ा के सुमित ने गोली मारी है और भिवानी अस्पताल ले जाया गया है। वह अस्पताल पहुंचा तो पता लगा कि योगेश की मौत हो चुकी थी। बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने पता किया है कि करीब डेढ़ महीने पहले सुमित और योगेश का गोहाना में झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में सुमित ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी अवैध हथियार सहित फरार हो गया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि आरोपी सुमित युद्धवीर का दोस्त है। 

डेढ़ माह पहले ही कहा था गोली मार दूंगा  
 मृतक के मामा बिजेंद्र ने बताया कि उसके भांजे ने उसे पहले बताया था कि एक-डेढ़ महीने पहले सुमित से झगड़े के बाद उसने धमकी दी थी कि तुझे गोली मार दूंगा। उस समय उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। आज उसी रंजिश में उसके भांजे की हत्या की गई है। 

मातम में बदली शादी की खुशियां 
घर में शादी थी तो सभी झूम रहे थे। योगेश भी अपने चचेरे भाई की शादी में नाच रहा था। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत की खबर गांव पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गई। आहुलाना में जहां नई नवेली दुल्हन के घर आने के स्वागत की तैयारियां चल रही थी वहां अब मातम पसरा है।
विज्ञापन

फोन पर गुमराह करता रहा आरोपी 

योगेश की मौत के बाद पुलिस ने पहले आरोपी की तलाश में शादी की वीडियो खंगाली। उसमें भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बाद में पता चला कि शादी में आए सुमित नामक युवक ने गोली चलाई है। जिसके बाद सुमित की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान सूचना पर आरोपी सुमित का ताऊ व एक अन्य परिजन सामान्य अस्पताल भिवानी पहुंच गए। 

यहां से पुलिस ने इनके माध्यम से सुमित को बुलाया तो वह सभी को गुमराह करता रहा। पहले बताया कि वह आ रहा है, रोहतक पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद फोन किया तो भी जवाब दिया कि रोहतक पहुंच गया। बार-बार रोहतक की बताने पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को ही अपने साथ थाने ले गई। 

युवक योगेश की ढुकाव में नाचने के दौरान गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के मामा बिजेंद्र की शिकायत पर सोनीपत जिले के गांव रभड़ा निवासी सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई रामअवतार शर्मा,  इंचार्ज जूई चौकी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें