वहीं, गमाडा की ओर से शुरू की गई प्लॉटों की स्कीम में साफ किया गया है कि इस स्कीम में एक व्यक्ति केवल एक ही प्लॉट के लिए आवदेन कर पाएगा। पति-पत्नी और अठारह साल तक के बच्चे एक ही परिवार का हिस्सा माने जाएंगे। वहीं, बैंकों में आवेदन के समय किसी भी तरह के दस्तावेज जमा नहीं करवाने होंगे। वहीं, कोई गलत तरीके से यदि प्लॉट हासिल करने में कामयाब रहता है तो गमाडा की ओर से कार्रवाई कर अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी।
ऐसे करना होगा भुगतान
उक्त स्कीम में लोगों को बतौर बयाना राशि (अरनेस्ट मनी) के रूप में 10 प्रतिशत रकम की अदायगी करनी होगी। इसके बाद 15 प्रतिशत राशि की अदायगी एलओआई जारी होने के 30 दिनों के अंदर करनी होगी। इसके साथ ही दो प्रतिशत कैंसर सेस अलग से भरना होगा। 75 प्रतिशत अदायगी राशि की एलओआई जारी होने के 60 दिनों के अंदर करनी होगी। जिस पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान रहेगा। इस पर नौ प्रतिशत ब्याज लगेगा।
सौ रुपये में मिलेगा ब्रॉशर
प्लाटों की स्कीम का ब्रॉशर निर्धारित किए गए बैंकों की शाखा या पुडा की सिंगल विंडो से हासिल किया जा सकता है। ब्रॉशर की कीमत सौ रुपये तय की गई है। इस स्कीम में गमाडा ने कोटेक मंहिद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को शामिल किया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए गमाडा की वेबसाइट www.gamada.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
पंजाब का निवासी होने का सबूत, जिसका दस्तावेज किसी अथॉरिटी से जारी किया गया हो। इसके लिए निर्धारित किए गए नौ दस्तावेजों में से कोई दो दस्तावेज संलग्न (अटैच्ड) करने होंगे। इनमें बर्थ सर्टिफिकेट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट विद पंजाब एड्रेस, 10वीं का सर्टिफिकेट, बिजली का बिल, लैंड लाइन टेलीफोन का बिल, व्हीकल की आरसी समेत कई दस्तावेज जरूरी किए गए हैं। इस बार जो 11 रिजर्व कैटेगरी निर्धारित की गई हैं, उनमें सरकारी कर्मचारियों के अलावा पुडा की कैटेगरी अलग से रखी गई।
ऐसे रहेगी प्लॉटों की स्कीम
-
- प्लॉटों की गिनती साइज वर्ग मीटर साइज वर्ग गज बयाना राशि संभावित कीमत
- 20 167.22 200 50,0000 50,00000
- 150 250.84 300 75,0000 75,00000
- 5 334.44 400 10,00000 10,000000
- 5 376.25 450 11,25000 1,12,50000
- 40 418.06 500 12,50000 1,25,00 000
- 63 836.12 1000 25,00000 25,000000
- 6 1672.24 2000 50,00000 50,000000