फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: क्रिसमस पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेक्टर 18 से शुरू होकर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न

Fri, 23 Dec 2022 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार


Grand procession taken out by Tricity Churches Association On occasion of Christmas in Chandigarh 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्रिसमस पर निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस के अवसर पर चंडीगढ़ सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से ट्राईसिटी चर्चेज एसोसिएशन की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न भागों से होकर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न हुई। शोभायात्रा की अगुवाई शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप एग्नेशियस मसकरेनास ने की।  इस अवसर पर बिशप ने क्रिसमस पर लोगों को बधाई दी और कोविड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की अपील की।

विज्ञापन


ट्राइसिटी चर्चेज एसोसिएशन के अध्यक्ष लारेंस मालिक ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान वाहनों का काफिला था। इस दौरान कई बच्चे सैंटा क्लॉस के ड्रेस में नजर आए। आतिशबाजी भी हुई। ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर आकर्षक झांकियों के साथ युवा बच्चे चल रहे थे। सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से शुरू होकर यह शोभायात्रा सेक्टर 19, 27, 28, 29, 30,  20, 2, 22, 23, सेक्टर 24 सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें