फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा करने की तिथि दो सितंबर तक बढ़ी, कोरोना महामारी के वजह से सर्टिफिकेट बनाने में हो रही है देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में चल रही दाखिला प्रक्रिया में खेल कोटे से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सर्टिफिकेट जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी दो सितंबर तक इसे जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें उन्होंने बताया कि खेल कोटे के तहत दाखिला लेने वाले 567 में से 135 विद्यार्थियों ने ही अभी तक इसे जमा करवाया है। इससे जाहिर होता है कि कोरोना वायरस की वजह से विद्यार्थियों को इस बनवाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस सर्टिफिकेट के तहत ही विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। ऐसे में जो बच्चे इसे जमा नहीं कराएंगे, उन्हें कोटे के तहत दाखिला नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों की इसी समस्या को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें