फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद रॉकी की शहादत को सीएम का सलाम

Fri, 07 Aug 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमपुर में बीएसएफ पर हुए आतंकी हमले में शहीद रॉकी के आश्रित को सरकारी नौकरी और 20 लाख देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। वे यमुनानगर की बिलासपुर तहसील के गांव रामगढ़ माजरा निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान रॉकी को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के वीर सैनिक हमेशा ही देश की सीमाओं व आंतरिक सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नही हटते। रॉकी की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रॉकी की यह शहादत न केवल हरियाणा बल्कि पूरा देश याद रखेगा और इस प्रदेश के लोगों को उस महान वीर की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन

याद रहेगी रॉकी की महान शहादत

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रॉकी की इस महान शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रदेश व देश सदैव शहीद कांस्टेबल रॉकी और उनके परिवार का ऋणी रहेगा।

सीमा सुरक्षा बल की 59 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात शहीद रॉकी को बीएसएफ जवानों से भरी एक बस में नरसंहार के उद्देश्य से घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगी थी। यह कायरतापूर्ण हमला आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के निकट सिमरौली में बीएसएफ के जवानों की बस पर किया था।

मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आंतकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से शहीद रॉकी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक सहानुभूति व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें