पंजाब पुलिस में 750 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
स्टूडेंट्स
पंजाब पुलिस विभाग नियमित आधार पर कांस्टेबल (ड्राईवर) पुरूष के खाली पड़े 750 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नंवबर है और इसके लिए आवेदन को 12वीं पास होना जरूरी है।
साथ ही उसके पास लाइट मोटर व्हीकल या हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 10वीं कक्षा स्तर पर पंजाबी एक अनवार्य विषय या वैकल्पिक विषय के रूप में, के साथ पास होना चाहिए।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण टेस्ट और ड्रग एडिक्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 15 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये होगा। आवेदन करने के इच्छुक पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं।
एसएससी में 5134 पदों पर बंपर भर्ती
स्टूडेंट्स
कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट के 5134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 नवंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास होने की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों पर भर्ती के बाद रुपये 5200- 20200 (GP- 1900/-, 2400/-) वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को वेबसाइट www.ssc.nic.in पर लॉगइन करना होगा।
इन शहरों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
SSC इन पदों के लिए जिन शहरों में परीक्षा आयोजित करेगी, वे हैं: आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, पटना, गंगटोक, रांची, भुवनेश्वर, संभलपुर, कोलकाता, बैंगलुरु, गुलबर्गा, धारवाड़, बीकानेर, अजमेर, दिल्ली, श्रीनगर, जयपुर, कोहिमा, अगरतला, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, सूरत, मुंबई, अकोला, नांदेड, भोपाल, ग्वालियर, बिलासपुर, शिमला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, जबलपुर, इंदौर आदि.
पदों का विवरण: पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट 3281 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर 1321 पद, लोअर डिवीज़न क्लर्क 506 पद, कोर्ट क्लर्क 26 पद, पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट 3281 पद। जनरल कैटेगरी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।
एसएससी में अपर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
कर्मचारी चयन आयोग ने अपर डिवीज़न क्लर्क के पदों पर भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे जो कुल 300 अंकों का होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षति श्रेणी/वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी http://ssc.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 3 दिसम्बर 2016 को होगी।