फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राज्यपाल ने प्रो. आरसी सोबती की पुस्तकों का किया विमोचन

Mon, 25 Aug 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ विमोचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में पीयू के पूर्व वीसी प्रो. आरसी सोबती की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया। विमोचित पुस्तकों में पहली है विज्ञान और तकनीकी में सतत विकास और दूसरी पुस्तक सटीक चिकित्सा के लिए आणविक चिकित्सा शामिल रही। इस अवसर पर डॉ. सोबती और उनकी पत्नी डॉ. विपिन सोबती ने राज्यपाल को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के मूल भाषणों की पुस्तक और कोविड 19 के प्रभाव से संबंधित दो अन्य पुस्तकें भी भेंट कीं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें शिक्षा, सामाजिक विज्ञान और स्वास्थ्य नीति में जागरूकता फैलाने तथा नए विचारों को जन्म देने में सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन


डॉ. सोबती ने कहा कि यह पुस्तकें केवल शिक्षा और अनुसंधान के लिए नहीं बल्कि नीति निर्माण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। वैश्विक सहयोगियों के साथ किए शोध प्रयास भारतीय चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें