स्वतंत्रता सेनानियों को घर देगी सरकार
- फोटो : File Photo
पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों को कई सहूलियतें देने का फैसला किया गया है। ये एलान कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने किया है, बाजवा ने कहा कि सूबा सरकार शहर और गांव में रहने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को एक-एक घर देगी औैर एक-एक ट्यूबवेल कनेक्शन भी मुहैया करवाया जाएगा।
इसके साथ उनको 300 यूनिट फ्री बिजली भी दी जाएगी। बाजवा ने कहा कि इसके अलावा सरकार ने सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का फैसला लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह आरक्षण ठेके पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाली महिलाओं पर भी लागू होगा। बाजवा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंचायती राज की संस्थाओं और शहरी स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं का आरक्षण 33 फीसदी से बढ़ा 50 फीसदी करने का फैसला किया है।