फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तेल का 'खेल'... सरकारी वाहनों के पेट्रोल से दौड़ रहीं निजी कारें, होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 25 Jul 2020 11:06 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़

सार

  • मनीमाजरा स्थित उद्यान विभाग के स्टोर से चोरी हो रहा पेट्रोल डीजल
  • वायरल हुए वीडियो ने खोली तेल की चोरी के खेल की पोल
  • अधिकारी बोले- मामला बेहद गंभीर, जांच कराएंगे, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये तो हद ही हो गई! चंडीगढ़ के उद्यान विभाग में सरकारी वाहनों से ईंधन निकालकर निजी कारों में डालकर उन्हें दौड़ाया जा रहा है। मनीमाजरा स्थित विभाग के स्टोर में खड़े वाहनों से यह ईंधन सरेआम चोरी किया जा रहा है। इस काले कारनामा का वीडियो वायरल हुआ तो मामले की पोल खुली।
विज्ञापन


अब अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी। मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में उद्यान विभाग का एक बड़ा स्टोर है। यहां विभागीय वाहनों के अतिरिक्त आधुनिक यंत्र भी संरक्षित किए गए हैं। ट्रैक्टर और मशीनों को भी प्रयोग के बाद स्टोर में खड़ा कर दिया जाता है। इन्हीं वाहनों से ईंधन चोरी हो रहा है और तेल चोरी का यह खेल बेखौफ चल रहा है।

शुक्रवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ तो पोल खुली। विभाग के कर्मचारियों में वीडियो को लेकर खूब चर्चा रही। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग सरकारी वाहनों से ईंधन निकालकर पंजाब नंबर की डिजायर कार में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी का रिश्तेदार है ईंधन चोर

कुछ विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि कार में चोरी से ईंधन डालता हुआ व्यक्ति विभाग के एक अधिकारी का रिश्तेदार है। यहां आए दिन यह खेल चलता है। वाहनों से ईंधन निकालकर चोरी से कारों में डाला जाता है।
 
हो सकती है सस्पेंशन की कार्रवाई
सरकारी संपत्ति की चोरी में जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही भारतीय दंड विधान में चोरी की धारा में वाद भी पंजीकृत किया जा सकता है।  
- पुनीत चड्ढा, अधिवक्ता, जिला एवं सत्र न्यायालय  

 मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
- जंगशेर, अधिशासी अभियंता, उद्यान विभाग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें