शहर के सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की परीक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। बढ़ते केसों का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। स्कूलों ने तय समय सारिणी के अनुसार ही 31 मार्च तक परीक्षाएं खत्म करवा दी है और अब कॉपी जांच शुरू कर दी है। एक डेढ़ हफ्ते तक परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
5 अप्रैल तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। नौवीं-ग्यारहवीं की परीक्षा पर भी 5 अप्रैल के बाद ही फैसला लिया जाएगा। पहली से आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन करवाई जा चुकी है। कोशिश रहेगी कि 8 अप्रैल तक आठवीं तक का नया सेशन शुरू करवा दें। बाकी अंतिम फैसला भविष्य के हालातों पर ही निर्भर करेगा। -रुबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक
सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम में ही सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया है। अभी हम ऑनलाइन माध्यम में ही शिक्षण जारी रखेंगे। मई में गर्मियों की छुट्टियों के बाद आगे की कक्षाओं पर हालातों को देखते हुए फैसला लेंगे। - कविता दास, प्राचार्या, सेंट जोंस स्कूल- 26
7 अप्रैल से शुरू करेंगे नया शैक्षणिक सत्र
विद्यार्थियों की परीक्षा खत्म हो चुकी है। स्कूल में 7 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन माध्यम में ही शुरू करने जा रहे हैं। 10 जून से गर्मियों की छुट्टियां करेंगे। इसके बाद 26 जुलाई से दोबारा स्कूल खोलने की योजना बनाई है। अगर हालात सही रहते हैं तो योजना है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद सामान्य ऑफलाइन माध्यम में कक्षाएं शुरू करवाएंगे। - लुइस लोपेज, प्राचार्य, सेंट स्टीफेंस स्कूल