फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में निकली 12वीं पास के लिए भर्ती, यहां पूरी जानकारी पढ़ें और रजिस्ट्रेशन कराएं

Tue, 28 May 2019 12:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय सेना में अनेक पदों पर भर्ती होने जा रही हैं। अगर इसमें आप भी शामिल होना चाहते हैं, तो पूरी जानकारी पढ़ने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम, नूंह (मेवात) ,पलवल और फरीदाबाद जिले तथा दिल्ली के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए सेना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती पहली से 21 जुलाई तक गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी। यह भर्ती सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए होगी, जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है।

यह भर्ती सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक क्लर्क /एसकेटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग/सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरिनरी) और सैनिक ट्रेड मैन पदों के लिए होगी। इसके लिए युवा 16 जून तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए पूरी करनी होंगी ये सभी शर्तें

भर्ती के लिए चार मई से आवेदन लिए जा रहे हैं। इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग ई-मेल द्वारा एक से अधिक ट्रेड में रजिस्ट्रेशन करने से उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन रद कर दिया जाएगा।

सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के बाद दिनांक 20 जून से अपने रजिस्टर्ड ईमेल आइडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट आने के बाद पर वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती के लिए प्रिंट किए हुए एडमिट कार्ड के ऊपर नया पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और एडमिट कार्ड पर लिखे सभी मूल दस्तावेज सत्यापित की गई पांच-पांच फोटोकॉपी लेकर बताई गई तारीख और जगह पर समय पर पहुंचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें