फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल: फतेहाबाद में युवक के पोस्टमार्टम से किया मना, पंजाब से आया था परिवार

Thu, 25 Jul 2024 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

हरियाणा में डॉक्टर पीजी करने के लिए डॉक्टरों को एक करोड़ का बॉन्ड 50 लाख से कम करने, एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने, डॉक्टरों को एसीपी और भत्ते केंद्र सरकार के बराबर देने और विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पंचकूला सिविल अस्पताल में परेशान होते मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के सिविल अस्पतालों के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) के आह्वान पर की गई है। 

विज्ञापन




पंचकूला के सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल की ओपीडी, कालका सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, पीएचसी सहित जिले के 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं डॉक्टरों के न होने से अस्पतालों में मरीज परेशान होते रहे। 
विज्ञापन




पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इसे लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिला है। जिसके कारण मरीज परेशान दिखाई दिए। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि आपातकालीन सेवा प्रभावित नहीं होगी। लेकिन डॉक्टरों ने पंजाब के युवक का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक तीन दिन पहले पंजाब के पटियाला में नहर में डूबा था। जिसका शव भुना के ढाणी गोपाल में मिला था। वहीं, फतेहाबाद में चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए पुलिसकर्मी एक घंटे से भटकते रहे।

विज्ञापन

एनएचएम के चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली

कैथल के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर ने भी दो घंटे तक हड़ताल की। उनकी हड़ताल सुबह आठ बजे शुरू हुई जो 10 बजे तक जारी रही। हड़ताल के कारण सुबह के समय अस्पताल में पहुंचे मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। हड़ताल के चलते एनएचएम के चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली। उन्होंने मरीजों का इलाज शुरू किया। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर ने भी सुबह के समय दो घंटे तक हड़ताल की। जिला नागरिक अस्पताल में 16 में 12 डॉक्टर छुट्टी पर रहे। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि हड़ताल के चलते एनएचएम के तहत लगे डॉक्टरों को ड्यूृटी पर लगाया गया। इसके तहत किसी भी प्रकार की परेशानी मरीजों को नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें