फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने बच्चे के पिता को थप्पड़ मारा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सस्पेंड, बोले- कतई बर्दाश्त नहीं

Mon, 13 Jan 2020 01:32 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जींद/चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने इलाज कराने आए बच्चे के पिता को थप्पड़ जड़ दिया। मामले में आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला हरियाणा के जींद का है। डॉक्टर और बच्चे के पिता के बीच हुए झगड़े को हरियाणा सरकार ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मंत्री विज का कहना है कि हमारे पास दवाओं की कमी नहीं है। इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री विज के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। समिति में एमएस डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला तथा डिप्टी एमएस राकेश शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एक महीने के बेटे के इलाज के लिए आए थे पिता

उचाना स्थित आईटीआई में एक्सटेंशन अनुदेशक के पद पर कार्यरत छाज्जूराम के एक महीने के बेटे विहान की तबीयत खराब हो गई थी। दस जनवरी की रात साढ़े तीन बजे छाज्जूराम बेटे को लेकर जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे को देखते ही रोहतक पीजीआई ले जाने की बात कही। छाज्जूराम के भर्ती करने के अनुरोध पर भी डॉक्टर नहीं माना। जब वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे तो डॉक्टर ने छाज्जूराम को थप्पड़ मार दिया।

छाज्जूराम ने बताया कि इसके बाद वह बेटे को लेकर नर्सरी विभाग में गए। वहां पर भी स्टॉफ ने उनके साथ बदतमीजी की। जब दो घंटे तक बच्चे की देखभाल नहीं की गई तो सुबह छह बजे बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। फिर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए डीजी हेल्थ को संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड करने का आदेश दिया और चार्जशीट अंडर रूल सात के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें