फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकार ने ग्रुप ए और बी के खाली पदों का भी मांगा ब्योरा, एचपीएससी के पोर्टल पर मांग भरने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ऑफलाइन किए जाते थे आवेदन, अब होंगे आनलाइन
विज्ञापन

सरकार को ऑफलाइन प्रक्रिया में कई खामियां मिली, इसलिए लिया फैसला
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी और सी का ब्योरा मांगने के बाद अब ग्रुप बी और ए के खाली पदों का ब्योरा मांगा है। साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन पदों को लेकर मांग एचपीएससी (हरियाणा लोक सेवा आयोग) के पोर्टल पर अपलोड करें। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने निर्देश जारी किए हैं। सरकार की मंशा है कि आचार संहिता से पहले खाली पदों को विज्ञापित करके आवेदन मांगे जाएं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए मांग पत्र वर्तमान में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से एचपीएससी को ऑफलाइन मोड में भेजे जा रहे हैं। इन फॉर्मों की समीक्षा के दौरान आयोग ने कई खामियों को नोट किया है। ऐसे में फॉर्म में सुधार के लिए संबंधित विभागों को वापस कर दिया है। इस प्रक्रिया से भर्ती की समय सीमा में काफी देरी होती है। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आयोग ने सुरक्षा उपायों के साथ फॉर्म में त्रुटियों को कम करने के लिए एक ऑनलाइन मांग पोर्टल विकसित किया है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि केवल ऑनलाइन मांग पत्रों पर ही विचार किया जाएगा। आयोग की ओर से अब ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी प्रशासनिक सचिवों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ग्रुप ए और बी पदों के लिए नियुक्ति प्राधिकारी अपने मांग पत्र एचपीएससी पोर्टल https://rps.hpsc.gov के माध्यम से अपलोड और जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें