फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआरडी चंडीगढ़ चैप्टर के वेब पोर्टल का विमोचन, राज्यपाल पहुंचे

Sun, 05 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
प्रशासक प्रो. सोलंकी ने ट्राइसिटी के टूरिज्म विकास संबंधी रोडमैप भी किया रिलीज
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक  प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सेक्टर -10 स्थित होटल  मांउट व्यू में एनएचआरडी (नेशनल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) चंडीगढ़ चैप्टर केवेब पोर्टल का प्रमोशन किया। इस मौके पर ट्राइसिटी में टूरिज्म के विकास के लिए रोडमैप और चंडीगढ में होने वाले प्रोग्राम और गतिविधियों का ब्योरा देता वार्षिक कैलेंडर भी रिलीज किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशासक  प्रो. सोलंकी ने कहा कि शहर के विकास के लिए 21वीं शताब्दी में साधन, स्वर्ग, अमन और शांति की जरूरत है। नई सोच के साथ पुरानी पहचान को भी बनाए रखना है। सिटी ब्यूटीफुल को लोग जल्द ही स्मार्ट सिटी देख सकेंगेे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  विदश के लिए फ्लाइट उडे़ंगी। इससे शहर के साथ लगते क्षेत्रों को टूरिज्म के क्षेत्र में लाभ मिल सके। इस मौके पर पंजाब एवं हरियाणा के 200 से अधिक कार्पोरेट हस्तियों ने हिस्सा लिया था। 

पर्यटन को प्रमोट करने के लिए होंगे कार्यक्रम 
एनएचआरडी चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट डा. गुलशन शर्मा बताया कि चंडीगढ़ टूरिज्म क्लब और एनएचआरडी मिलकर शहर में पर्यटन को प्रमोट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इससे चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में भी पर्यटकों की संख्या बढे़गी। वेब पोर्टल केप्रमोशन के दौरान ट्राईसिटी में टूरिज्म, हॉस्पिटेलिटी, एविएशन, मीडिया, मनोरंजन से संबंधित सर्विस इंडस्ट्री की गतिविधियाें को बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म क्लब की ओर से चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्राइमरी शिक्षा के बेस में सुधार की जरूरत : अटवाल
पंजाब विधान सभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने कहा कि  प्राइमरी शिक्षा के बेस में सुधार की जरूरत है। सभी स्कूलों का सिलेबस एक जैसा होना चाहिए। इससे स्टूडेंट्स का बेस मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि रोपड़, नंगल, सरहिंद और करतारपुर में पर्यटक स्थलों की हालात दयनीय है, उनको संभालने की आवश्यकता है।

जल्द शुरू हो इंटरनेशनल फ्लाइट्स: मित्तल
 पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा जल्द शुरू की जानी चाहिए। इससे विदेशी पर्यटकाें की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

शहर में वीकएंड टूरिज्म प्रमोट किया जाएगा: अग्रवाल
चंडीगढ़ प्रशासन केपर्यटन सचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग की कला सीखना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केलिए शहर में 200 क्लासें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में  वीकएंड टूरिज्म को प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए शहर के होटल कारोबारी, टूरिज्म एक्सपर्ट्स से सलाह लेकर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें