फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसाईं हत्याकांड: परिजनों से मिले राज्यपाल बदनौर, हर संभव मदद का आश्वासन

Mon, 23 Oct 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
परिजनों से मिले राज्यपाल बदनौर
विज्ञापन
राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सोमवार को आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान घर का मेन दरवाजा बंद कर दिया गया था। कुछ नेताओं के साथ बदनौर परिवार के पास बैठे रहे। उन्होंने गोसाईं की हत्या की प्रत्यक्षदर्शी उनकी बहू नीरू से हत्या की सारी जानकारी हासिल की। परिवार ने उन्हें घटनास्थल की कुछ फोटो मोबाइल फोन पर दिखाई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से अब तक की जांच के बारे में भी जानकारी हासिल की और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं मीडिया से राज्यपाल ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह कोई बात नहीं करेंगे वह परिवार के साथ दुख सांझा करने आए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को आदेश दिए कि जब तक इस मामले की जांच एनआईए अपने हाथ में नहीं ले लेती, तब तक जांच में ओर तेजी लाई जाए। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें पूरी तरह से आश्वासन दिया कि पुलिस की टीमें लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।  

इस दौरान भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा कि राज्यपाल परिवार के साथ दुख सांझा करने आए थे। उन्होंने परिवार से बात कर उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने परिवार से जानकारी लेने के बाद पुलिस से भी इस मामले में पूरी जानकारी ली है। राज्यपाल ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोई हमला नहीं किया, बल्कि इतनी ही चिंता जताई है कि पंजाब को फिर से आतंकवाद में झोंकने की कोशिश हो रही है। पहले वाला माहौल दोबारा पंजाब में न आ सके, इसके लिए सरकार को सचेत किया है।
विज्ञापन

रेहड़ियों को हटवाया, दुकानें बंद करवाई 

परिजनों से मिले राज्यपाल बदनौर
रेहड़ियों को हटवाया, दुकानें बंद करवाई 
राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के गोसाईं के घर पहुंचने से पहले ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को वहां से हटवाया और इलाके के ज्यादातर दुकानों को बंद कर दिया ताकि भीड़ न लग सके। इसके अलावा पुलिस ने गोसाईं के घर जाने वाले हर रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए हुए थे। जिन चार से पांच गलियों में से रास्ता गोसाईं के घर को जाता था, उसे बंद कर दिया गया था।

इसके अलावा जिस गली से राज्यपाल ने आना था, वहां पर एक भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया गया। वहां रहने वाले लोगों के वाहन भी हटवा दिए गए। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए पुलिस मुलाजिम इलाके के लोगों के घरों की छतों पर भी खड़े हुए थे।  राज्यपाल के आते ही सभी रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए गए। किसी को भी गोसाईं के घर की तरफ नहीं जाने दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें