सेक्टर 20 के गुग्गा माड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह पूजा के उपरांत भगवान को भोग अर्पित करने क बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट का भंडारा का आयोजन हुआ।
चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। सेक्टर 36 के इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां गाय के गोबर से गोवर्धनधारी गिरिराज की आकृति बनाई गई। इनकी पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा की। इस मौके पर भव्य नृत्य संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि भगवान की आकृति बनाकर उसे सजाया गया। इस्कॉन के मुख्य हॉल में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि भगवान की भव्य आरती उतारी गई।
सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन हुआ। दोपहर के समय संकीर्तन आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने गोवर्धन धारी गिरिराज की परिक्रमा की। इस मौके पर अन्नकूट के भंडारे का आयोजन हुआ। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन
सेक्टर 45 के गोशाला में गोवर्धन गिरिराज की पूजा हुई और अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर में अन्नकूट के भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि भगवान की आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ।
सेक्टर 20 के गुग्गा माड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह पूजा के उपरांत भगवान को भोग अर्पित करने क बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट का भंडारा का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का भंडारा आयोजित हुआ। सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का भंडारा लगाया गया।