फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबियों ने एक साथ बोला, ‘गोरेयां नूं दफा करो’

Fri, 12 Sep 2014 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी फिल्म ‘गोरेयां नूं दफा करो’ की प्रमोशन करने के लिए वीरवार को प्रेस क्लब सेक्टर-27 में अभिनेता और गायक अमरिंदर गिल, राणा रणबीर, बीनू ढिल्लों, अनमोल, अमन खटकर और स्पीड रिकार्ड्स के डायरेक्टर दिनेश औलख पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ इसके निर्देशक पंकज बत्रा भी थे। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी। इस दौरान अभिनेता अमरिंदर गिल ने कहा कि ये फिल्म अन्य पंजाबी फिल्मों से अलग होगी।

अमरिंदर गिल ने बताया कि फिल्म में उनका देसी मुंडे का किरदार है। जबकि राणा रणबीर फिल्म में जीजा जी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं बीनू ढिल्लों का किरदार भी कॉमेडी से भरपूर है।
विज्ञापन


अभिनेता बीनू ढिल्लों ने कहा कि कामेडी करना आसान काम नहीं है। वे अनुभवी होने के बावजूद जब भी कामेडी सीन करते है तो उनके पांव कांपते हैं। वे जल्द लीड ऐक्टर के तौर पर एंट्री करने वाले हैं।
विज्ञापन


बीनू पंजाबी यूनिवर्सिटी के थियेटर ग्रुप से जुडे़ हैं और वे जल्द चंडीगढ़ में अपना हिट नाटक ‘एनआरआई-नहीं रहना इंडिया’ शो टैगोर थियेटर में करेंगे।

हर किरदार के लिए करता हूं पूरा होमवर्क: राणा रणबीर
अभिनेता राणा रणबीर कई सालों से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन वे आज भी अपने किरदार के लिए पूरा होमवर्क करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘यारां द कैचअप’ में उनके नौ किरदार की चर्चा की, जिसमें उनके मुख्य किरदार को काट दिया गया। इसका विरोध उन्होंने सोशल साइट पर किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें