लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, बैंक एवं कॉमर्शियल संस्थानों एवं उद्योगों में छुट्टी रहेगी।
ताकि जो भी इन सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले समूह अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूर अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनाव वाले दिन मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान सरबजीत सिंह एवं अन्य ओहदेदारों ने दुकानें शाम पांच बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। ताकि दुकानों में काम करने वाले अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें।
नॉर्थ कंट्री मॉल एवं बिग बाजार भी रहेगा बंद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के कारण चंडीगढ़-खरड़ हाईवे स्थित नॉर्थ कंट्री मॉल भी बंद रहेगा। मॉल बुधवार को शाम पांच बजे तक रहेगा। जीरकपुर स्थित बेस्ट प्राइज जीरकपुर, मेट्रो केस एंड कैरी इंडिया जीरकपुर, बिग बाजार में पड़ते सिनेमा एवं मॉल भी शाम छह बजे तक बंद रहेंगे।