फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाईकोर्ट के कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चोरों ने सेक्टर-20/बी स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के कर्मचारी के सरकारी घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित हाईकोर्ट में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पुलिस को अमनदीप सिंह माहे ने शिकायत में बताया कि वह 6 मार्च को अपने गांव जालंधर गया था। 8 मार्च को जब वह वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, जबकि बाहर से कुंडी लगी हुई थी। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी से डायमंड रिंग, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, 20 हजार रुपये नकद, सैमसंग लैपटॉप, मोबाइल नॉइस, स्मार्ट वॉच, 512 जीबी हार्ड ड्राइव, दो पेन ड्राइव और ईयरपॉड्स गायब थे।
सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें