फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में सेमिनार पर छात्रों का आरोप-दस्तारधारी विद्यार्थियों को नहीं दी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर सोमवार को आरएसएस प्रचारक बनवीर सिंह के कैंपस आगमन के दौरान हुए हंगामे पर प्रतिक्रिया दी। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी दस्तारों का अपमान किया, जो निंदनीय है। विद्यार्थियों का कहना था कि यूनिवर्सिटी ने सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया लेकिन सिख विद्यार्थियों को ही उसमें प्रवेश नहीं दिया गया। आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें ऑडिटोरियम में एंट्री नहीं मिली। उनका आरोप है कि दस्तारधारी विद्यार्थियों को न तो ऑडिटोरियम में जाने दिया गया और न ही 100 मीटर के दायरे में खड़े होने दिया गया।
विज्ञापन

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि स्टूडेंट सेंटर में खाना खा रहे दस्तारधारी विद्यार्थियों को भी पुलिस ने डिटेन किया। उनका कहना है कि वे तीन दिन पहले ही वीसी को ज्ञापन देकर कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर चुके थे। प्रदर्शन में गगन, संदीप, जोबनप्रीत, सुखमन, रमनप्रीत सिंह, दर्शनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह बाठ, विक्की धनोआ और जसकरण सिंह ने कहा कि पहली बार किसी सेमिनार के लिए इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वीसी अपने कार्यकाल के विस्तार के लिए ऐसे कार्यक्रम करवा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें