जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का वित्त वर्ष 2013-14 की पहली छमाही में लाभकारी विकास का सफर जारी है। कंपनी ने 904 करोड़ रुपये का न्यू बिजनेस प्रीमियम हासिल करके अपना वर्चस्व कायम किया है।
पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नए बिजनेस प्रीमियम में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी की सकल रिटेन प्रीमियम 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,005 करोड़ रुपये रही।