शहर में ड्राइविंग का लर्निंग लाइसेंस टेस्ट अब शुक्रवार से पंजाबी भाषा में भी होगा। यूटी के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग विभाग (आरएलए) ने पंजाबी भाषा में कंप्यूटर बेस्ड ड्राइविंग लाइसेंस लर्नर्स टेस्ट को लांच कर दिया है।
लंबे समय से लोगों की मांग के मद्देनजर आलएलए ने नेशनल इंफोरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) को सॉफ्टवेयर में बदलाव करने को कहा था। अभी आरएलए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में टेस्ट लेता है।
लर्निंग लाइसेंस के लिए जाने वाले टेस्ट में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। शहर के कई ऐसे निवासी थे, जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी में सवाल समझ में नहीं आते थे और वे इन्हें पंजाबी में ट्रांसलेट करने को कहते थे। लेकिन, आरएलए में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हिंदी या अंग्रेजी न जानने वाले बहुत से लोग टेस्ट क्लीयर नहीं कर पाते थे।