फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब छुट्टी वाले दिन भी खुलेंगे सुविधा सेंटर

Fri, 03 Jul 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा सेंटरों में लोगों को अपने कामकाज कराने में होने वाली परेशानी को रोकने और उनके कार्य समय पर हों इसके लिए प्रशासन ने अब रोजाना (छुट्टी वाले दिन भी) सुविधा सेंटर खुले रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को संगरूर सुविधा सेंटर में कारगुजारी का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी कमिश्नर पहुंचे। उन्होंने केंद्र के अलग-अलग काउंटरों पर जाकर लोगों को मिलने वाली सेवाओं बारे जानकारी हासिल की।

डीसी थिंद ने सुविधा कर्मियों को हिदायत की कि सेवा का अधिकार कानून तहत दी जाती सेवाओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए।

यदि किसी सुविधा कर्मी की देरी की वजह से जनहित का कार्य में देरी अथवा गलती पाई गई तो ऐसे कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने सुविधा में बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट और अन्य कार्यों के लिए आए लोगों की समस्याएं सुनीं और जिला सिस्टम मैनेजर सतविंदर सिंह को समयबद्ध तरीके से हल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के मद्देनजर जिले के सभी सुविधा सेंटर सुबह दस बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे ताकि लोग छुट्टी वाले दिन भी अपने रोजाना के कामकाज करवा सकें।
विज्ञापन


मौके पर सहायक कमिश्नर काला राम कांसल भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें