फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव सोसायटियों के लिए खुशखबरी

Wed, 18 Dec 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-48 और 49 में बनी कोआपरेटिव सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग अब पानी और बिजली के बिल अपने घर के पास जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन दोनों सेक्टरों में जल्द ही ई-संपर्क सेंटर जल्द शुरू होने वाला है। सेक्टर-48 में पिछले महीने और सेक्टर-49 में गत शनिवार को कम्युनिटी सेंटर शुरू हुआ है।
विज्ञापन


इन दोनों ही कम्युनिटी सेंटरों में ई-संपर्क सेंटर का प्रावधान किया गया है। अभी इन सेक्टरों के लोगों को सेक्टर-47 जाना पड़ता है।

इन दो सेक्टरों में ई-संपर्क सेंटर शुरू होने से सेक्टर-50 और 51 की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

शहर के यह दो कम्युनिटी सेंटर ही ऐसे हैं जहां ई-संपर्क सेंटर के लिए प्रावधान किया गया है।
प्रशासन के आईटी विभाग ने हाल ही में सेक्टर-21 और सात में दो नए ई-संपर्क सेंटर शुरू किए हैं।

इन सेक्टरों के साथ ही प्रशासन सेक्टर-32, 34, 45 और 51 में भी शुरू करेगा। अभी तक शहर में 15 ई-संपर्क और 13 ग्राम संपर्क केंद्र बने हैं।

इसके अलावा ई-संपर्क सेंटर पर 32 तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। प्रशासन शहर के लोगों की सुविधा के लिए ई-संपर्क सेंटरों के एक्सटेंशन सेंटर भी खोल रहा है।

चंडीगढ़ के उन सेक्टरों और गांवों में यह एक्सटेंशन सेंटर शुरू किए जा रहे हैं जहां अभी ई-संपर्क सेंटर नहीं हैं।

पार्षद देवेश मौदगिल ने कहा कि सेक्टर-48 में कम्युनिटी सेंटर शुरू कराने के लिए वह प्रशासक के सलाहकार से मिल चुके हैं और इस सेंटर को जल्द शुरू कराने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें