फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी

Thu, 12 Dec 2013 03:00 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी के लोगों को जल्द ही कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन


उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक का अंतिम ट्रायल सफल होने के बाद अब नए साल से इस रेल मार्ग पर ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।

रेलवे पहले चरण में कटड़ा तक जिन तीन ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है, उनमें एक ट्रेन कालका-कटड़ा एक्सप्रेस भी है।

रेल बजट में घोषित हुई यह ट्रेन जनवरी या फरवरी के महीने में शुरू हो सकती है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जैसे ही उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक शुरू होगा, वैसे ही कालका-कटड़ा एक्सप्रेस को चला दिया जाएगा।

रेल बजट में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कालका-कटड़ा एक्सप्रेस की घोषणा की थी। इस ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी आराम मिल जाएगा। अभी उन्हें जम्मू के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला जाना पड़ता है और जम्मू से कटड़ा तक बसों में जाना पड़ता है।

रेलवे की ओर से घोषित टाइम टेबल के तहत यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन कालका से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलेगी, जो 7.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से यह ट्रेन शाम 7.55 पर प्रस्थान करेगी और न्यू मोरिंडा, लुधियाना जालंधर, जम्मू और उधमपुर होते हुए सुबह 4.45 पर कटड़ा पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन कटरा से हर बुधवार और शनिवार को कटड़ा से चलेगी। यह ट्रेन कटड़ा से रात 9.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6.05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से सुबह सात बजे प्रस्थान करने के बाद 7.50 पर कालका पहुंचेगी। ऐसे में ट्राइसिटी से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु सुबह-सुबह जम्मू पहुंच कर उसी दिन दर्शन कर रात में ट्रेन पकड़ कर वापस चंडीगढ़ आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें