फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरी: बुजुर्गों को डोरस्टेप पर ही मिलेगा सस्ता और बेहतर इलाज

Wed, 21 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बुजुर्गों को अब उनके घर पर ही सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। सांसद किरण खेर ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसा पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के आदेश दिए हैं। बुजुर्गों को तय सस्ती दरों पर यह इलाज मुहैया करवाना होगा। सांसद किरण खेर ने यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल विजिलेंस और मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग में यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन


सेवानिवृत डॉक्टरों और रेड क्रॉस सोसायटी की मदद से यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। सांसद खेर ने बताया कि चंडीगढ़ में बहुत से बुजुर्ग घरों में अकेले रहते हैं। उनको अस्पतालों तक पहुंचने में बड़ी दिक्कतें पेश आती हैं। सांसद खेर ने स्वास्थ्य विभाग को भारत विकास परिषद के साथ मिलकर हेल्थ केयर यूनिट शुरू करने के आदेश भी दिए। जहां सस्ते रेट पर बढ़िया इलाज मिल सके। यह पायलट प्रोजेक्ट सप्ताह भर के भीतर धनास स्थित पुनर्वास कॉलोनी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्थ केयर यूनिट शुरू करने के भी आदेश

Kirron Kher - फोटो : फाइल फोटो
सांसद किरण खेर ने सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों और अस्पतालों में ईवनिंग ओपीडी शुरू करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऑफिस वर्क के कारण बहुत से लोग पीएचसी और अस्पताल में नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों केलिए ईवनिंग ओपीडी बहुत कारगर होगी। बीमारियां इधर से उधर माइग्रेट न हों इसलिए सांसद खेर ने कोई भी गवर्नमेंट प्राइवेट कर्मचारी रखने से पहले मेडिकल एग्जामिन करने को अनिवार्य करने का आदेश भी दिया।

यानी अब चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी पहले स्वास्थ्य जांच होगी। जांच के बाद ही उसको चंडीगढ़ में ज्वाइनिंग मिलेगी। सभी प्राइवेट कंपनियों को भी ऐसा करना अनिवार्य होगा। सभी मेडिकल केयर सेंटरों में 24 घंटे जनरल फिजीशियन उपलब्ध रहने पर ही सांसद ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्लम और गांव के लोगों को पास ही इलाज मिलेगा। जिससे बड़े अस्पतालों पर बोझ कम होगा। इससे पहले उन्होंने डेंगू और चिकनगुनिया की ताजा स्थिति की अपडेट भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें