वरिष्ठता के आधार पर हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति करने का मामला भी रखा गया। कहा कि सीनियर शिक्षकों को जो हक मिलना चाहिए वह दिया जाना चाहिए। वार्डन मनपसंद के आधार पर तैनात नहीं किए जाने चाहिए। कहा कि इससे संस्थान के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता है।
पीयू की स्वच्छता पर पुटा ने उठाया सवाल
परिसर की स्वच्छता का भी पुटा ने मुद्दा उठाया। कहा कि गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होती है। कोरोना इस समय तेजी से फैल रहा है। ऐसे में परिसर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। इस मामले में रजिस्ट्रार जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर भेजेंगे।
ये मामले भी पुटा ने प्रमुखता से उठाए
- पेंशन व सेवानिवृत्ति के लाभ समय पर न मिलने के कारण लोगों को परेशानी होती है। 65 साल की आयु पार कर चुके लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। वीसी ने इस मुद्दे का जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
- पुटा ने कहा कि विभाग अध्यक्षों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएं। साथ ही शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वालों को कमेटियों में शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
- परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। शिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स का लाभ देने को भी कहा है। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण के लिए कदम उठाएंगे।