फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में वैट फ्री होंगे बैटरी से चलने वाले वाहन

Thu, 24 Dec 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण को बचाने केलिए प्रशासन ने एक और अहम कदम उठाया है। नए साल में प्रशासन बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों को वैट फ्री कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए वैट एक्ट-2005 में संशोधन किया जाएगा। संशोधन से पहले फैसले पर किसी भी तरह की आपत्तियों के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि कोई बड़ी आपत्ति नहीं आती है तो सभी वाहनों को जनवरी में वैट फ्री कर दिया जाएगा।

अभी इन वाहनों पर साढ़े 12 प्रतिशत वैट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट लेता है। यानी वाहन की कुल कीमत पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा, गोल्फ कार्ट और बैटरी ऑपरेटेड अन्य व्हीकल्स लेने पर इसका फायदा मिलेगा। अच्छे ई-रिक्शा की कीमत 1 लाख रुपये केकरीब है। अभी तक लोगों को यह 1 लाख साढ़े 12 हजार रुपये में पड़ता था।

शहर में चल रहे 100 से अधिक ई-रिक्शा
शहर में इन दिनों 100 से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं। सुखना लेक, रॉक गार्डन केसाथ मनीमाजरा में सबसे ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं। वैट फ्री होने के बाद इनकी संख्या बढ़ जाएगी।

ऑटो का विकल्प होगा मजबूत
बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल्स को वैट फ्री करने से सीधे-सीधे दो फायदे होंगे। एक तो इन व्हीकल्स की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जिससे ऑटो का काम प्रभावित होगा और उन पर लगाम लगेगी।

दूसरा, ईंधन से चलने वाले व्हीकल्स से पर्यावरण को नुकसान रुकेगा। बढ़ते प्रदूषण की वजह से ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ में पॉलीथिन/प्लास्टिक कैरी बैग्स, प्लेट्स और ग्लास बैन कर चुका है। प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते ऑटो भी हैं। प्रशासन केइस फैसले से ऑटो पर अप्रत्यक्ष तौर से लगाम लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें