फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार की घड़ियां खत्म, 2 BHK के लिए आज से मिलेंगे ब्रोशर

Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फ्लैट स्कीम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहरवासियों का इंतजार शुक्रवार को आठ साल बाद समाप्त हो रहा है। हाउसिंग बोर्ड ने सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम लांच करने की घोषणा कर दी है। सेक्टर 51 ए में 200 टू बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। एक अप्रैल से बोर्ड की ओर से तय किए गए बैंकों से इस स्कीम के ब्रोशर मिलेंगे।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड के अनुसार 30 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद ड्रा के माध्यम से फ्लैट अलाट किए जाएंगे। इस स्कीम में चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली के निवासी भी आवेदन कर सकते है इसके साथ ही चंडीगढ़ के आसपास के 25 किमी के दायरे में रहने वाले निवासी इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आवेदनकर्ता के नाम पर पहले कोई फ्लैट या घर नहीं होना चाहिए, उसके नाम किसी भी अर्बन इस्टेट द्वारा अलाट किया हुआ मकान या फ्लैट नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

तीन साल में निर्माण का दावा
ब्रोशर में हाउसिंग बोर्ड का दावा है कि तीन साल में इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर दिया जाएगा। लेकिन हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि प्रोजेक्ट को दो साल में ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस स्कीम के तहत 200 बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे। इमारत चार मंजिला होगी। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है। फ्लैट निकलने के बाद अलाटी को डिमांड लेटर जारी करने के बाद पैसे जमा करने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा।
विज्ञापन


1073 वर्ग फीट का एरिया है फ्लैट का
फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 वर्ग फीट  होगा। इसमे पार्किंग और बालकानी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेड रूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टायलेट अटैच है।  सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

फ्लैट के दामों के लिए बैंक से मिल सकेगा लोन

rupees
आम आदमी के लिए 150 फ्लैट: इस स्कीम में 200 में से 150 फ्लैट्स सामान्य नागरिकों के लिए तय किए गए हैं, जबकि 50 यूनिट इंश्योर्ड अलाटमेंट स्कीम के तहत रिजर्व रखे गए हैं जिनके लिए नीलामी करवाई जाएगी। ऐसा करके हाउसिंग बोर्ड ज्यादा राशि कमाना चाहता है। बोर्ड के अनुसार यह 50 फ्लैट्स सिर्फ पहली मंजिल में ही निर्मित होंगे। इन्हें भी स्टील पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

6.90 लाख रुपये जमा करवाना है आवेदन के समय
इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए शुरू में 6.90 लाख (फ्लैट के कीमत का दस प्रतिशत) जमा करना होगा। बाकी राशि फ्लैट निकलने के बाद 90 दिन के भीतर जमा करवानी होगी। शुरुवात की 10 प्रतिशत की राशि भी बैंक से लोन लेकर जमा करवाई जा सकती है। बोर्ड के अनुसार फ्लैट के कब्जे के समय 50 हजार रुाये की राशि अलग से चार्ज की जाएगी। यह राशि बनने वाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के खाते में जमा करवाई जाएगी, इसमें से सोसाइटी की सफाई, रखरखाव और आपरेशन का काम शामिल होगा। मालूम हो साल 2008 के बाद हाउसिंग बोर्ड यह स्कीम लांच करने जा रहा है। शहरवासी इस स्कीम का लंबे समय से इंतजार कर रहा है।

एक करोड़ की कीमत होगी इस फ्लैट की
हाउसिंग बोर्ड की ओर से 69 लाख रुपये फ्लैट की कीमत तय की है लेकिन इस समय इतने एरिया के फ्लैट की कीमत 90 लाख से एक करोड़ रुपये है। ऐसे में जिस किसी का भी फ्लैट निकलेगा उसके लिए यह फायदे का सौदा रहेगा। सेक्टर-22 के प्रापर्टी डीलर राजीव अवस्थी का कहना है कि इस स्कीम का काफी लंबे समय से शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। बाजार में इतने फ्लैट की कीमत इस समय 90 लाख के आसपास है।

इन बैंकों से मिलेंगे ब्रोशर
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि स्कीम के लिए ब्रोशर एचडीएफसी, एक्सिस, पंजाब एंड सिंध, इलाहबाद, एसबीआई, पीएनबी और  इंडसइंड बैंक की सभी शाखाओं में मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें