फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अच्छे दिन आने वाले हैं : किरण बेदी

Thu, 15 May 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कल से देश में अच्छे दिन आने वाले हैं। दो बातें मैं दावा के साथ कह सकती हूं कि यूपीए सरकार नहीं बनाएगी और दूसरी यह कि मोदी देश के सर्वमान्य नेता होंगे। कुछ इस तरह के विचार देश की पहली आईपीएस अधिकारी डा.किरण बेदी ने सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर में कही।
विज्ञापन


आर्यन ग्रुप ऑफ कालेज के स्कॉलरशिप समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची किरण बेदी ने मौजूदा चुनावी माहौल और शुक्रवार को लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बेबाकी अपनी प्रतिक्रिया दी। बेदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव बदलाव के तौर पर देखा जाएगा।

युवाओं की भागेदारी से देश की राजनीति में परिवर्तन तय है। उन्होंने भी मोदी सरकार अब की बार ...के नारे को दोहराने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश का एक नेता गुजरात में नर्मदा के पानी को लेकर मंथन कर रहा है जबकि एक नेता चुनाव नतीजों से पहले ही देश छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बेदी ने खुद के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि वह तो पहले से राजनीति में हैं। बीजेपी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने पर बेदी ने उसे स्वीकार करने की बात पर अपनी सहमति दी है।

आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर बेदी ने कहा कि वह सिर्फ आज के बारे में सोचती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा होने से इंकार भी नहीं किया।

देश में बेहतरी के लिए उन्होंने अच्छी नीयत की गारंटी होना जरुरी बताया। बेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार में नेतृत्व को लेकर कोई भी संशय नहीं है। ऐसे में देश में रोजगार, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रोग्रेस की उम्मीद की जा सकती है। बीजेपी को पूर्ण बहुमत के सवाल पर डा.बेदी ने कहा कि सरकार जितनी स्थिर होगी देश के लिए उतना ही बेहतर होगा।

आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव में कम सीटों को उन्होंने पार्टी की सही रणनीति नहीं होना माना है। नए सरकार से उन्होंने भ्रष्टाचार और महंगाई पर काबू पाने की संभावना जताई है।

बेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने से पहले ही गुजरात से वाराणासी में अमूल द्वार 200 करोड़ इनवेस्ट करने के फैसले से बदलाव की हवा को महसूस किया जा सकता है।   
 
शिक्षा से ही बदलेगा समाज और सोच
आर्यन ग्रुप की ओर से पीएचडी चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डा.अंशु कटारिया ने 5 छात्राओं को निशुल्क पढ़ाने और 25 छात्राओं को 50 फीसदी फीस में छूट की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई।

डा.किरण बेदी ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए सभी को शिक्षित होना जरूरी है। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा। उन्होंने आर्यन ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा संस्थान ही कालेज से यूनिवर्सिटी बनने का सफर जल्द तय करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें