फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर अमनदीप द्राल ने जीती उपविजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हीरो वुमंस प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2020 में शहर की गोल्फर अमनदीप द्राल ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। प्रणवी ने विजेता ट्राफी को जीता। वहीं पंजाब की गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल आठवें स्थान पर रही। गोल्फ टूर का आयोजन चेन्नई के गोल्फ कोर्स पर आयोजित किया गया। इसमें देश भर से प्रोफेशनल महिला गोल्फर्स शिरकत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आखिरी राउंड के मुकाबले हुए। इस राउंड में अमनदीप द्राल ने शुरू से ही बढ़त बना ली। यह बढ़त अंतिम समय में वह कायम नहीं रख पाई और उपविजेता ट्रॉफी को हासिल किया। विजेता प्रणवी 80, 69, 74 अंक के साथ कुल 223 अंक बनाकर पहले, अमनदीप द्राल 74, 73, 77 अंक के साथ 224 अंक लेकर दूसरे, सानिया शर्मा 79, 75, 71 अंक के साथ 225 अंक लेकर तीसरे, वाणी कपूर 79, 73, 74 अंक के साथ 226 अंक बनाकर चौथे स्थान, सिद्दी कपूर 77, 78, 72 अंक के साथ कुल 227 अंक बनाकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं पंजाब की गुरसिमरन बढ़वाल 77, 82, 76 अंक के साथ 235 अंक बनाकर आठवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें