फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर अक्षय कुमार ने पहले दिन बनाई बढ़त

विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाते शमशेर सिंह। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के चलते 7 महीने से बंद प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट की एक बार फिर से वापसी हुई है। बुधवार को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) प्लेयर्स चैंपियनशिप-2020 की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट एक साथ दो जगहों पर खेला जाएगा। इनमें चंडीगढ़ गोल्फ क्लब और पंचकूला गोल्फ क्लब शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 30 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप-2020 में देशभर से 120 गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के स्टार युवा गोल्फर्स अजितेश संघू, अक्षय कुमार, करणदीप कोचर, आदिल बेदी शिरकत कर रहे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन पंचकूला गोल्फ कोर्स से चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा बेहतरीन स्टार्ट लिया और दिन के खत्म होने तक अंडर-64 का कार्ड खेलते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई। एशियन टूर खेल चुके बंगलूरू के चिंगारप्पा अंडर-66 का कार्ड खेलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचे। वहीं चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेलते हुए कोलकाता के सुमित चौरसिया ने दिन का बेहतर स्कोर बनाते हुए अंडर-67 का कार्ड खेला और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचे। चंडीगढ़ के करनदीप कोचर और गुरुग्राम के मनु अंडर-68 का कार्ड खेलते हुए संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप-2020 के पहले दिन अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाले चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब मेरा होम कोर्स है और पंचकूला गोल्फ कोर्स पर खेलना मेरे लिए चैलेंज की तरह है। सात महीने बाद सभी गोल्फर्स गोल्फ कोस पर उतरे हैं। सभी के लिए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुझे उम्मीद है कि वीरवार को चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर भी अपनी फॉर्म को ऐसे ही बनाए रखूंगा।

टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाते पंकज।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें