फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना के 94 नए मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को जहां कोरोना के 94 नए मामले सामने आए, वहीं एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। बुधवार को मिले नए पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या 57 और महिलाओं की संख्या 37 रही। उधर, स्वस्थ होने पर 51 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा में मिले। यहां 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, मनीमाजरा निवासी-34 वर्षीय कोराना संक्रमित पुरुष ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव होने के साथ वह हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 94 पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 14702 हो गई है जबकि अब तक 229 मरीजों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें