चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के 19 साल के युवा गोल्फर आदिल बेदी बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2020 में दूसरे राउंड के बाद टॉप पोजीशन पर पहुंच गए। गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन टॉलीगंज गोल्फ क्लब कोलकाता में किया जा रहा है।
तीस लाख रुपये की इनामी राशि वाले बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में कई देशों के गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। शुक्रवार को पहले राउंड के बाद शनिवार को आदिल बेदी ने बेहतर प्रदर्शन किया और दिन का खेल खत्म होेने तक अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। उदय मैनी दूसरे, मुकेश कुमार तीसरे, मालिन जोशी चौथे और ओम प्रकाश चौहान पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
विराट कोहली फाउंडेशन करती है सपोर्ट : आदिल बेदी
विवेक सेक्टर-38 में हाई स्कूल के छात्र हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से खेलते हैं। गोल्फ में शानदार उपलब्धियों के चलते क्रिकेटर विराट कोहली फाउंडेशन आदिल बेदी का सपोर्ट करती है और उनकी एडवांस ट्रेनिंग का विदेशों में इंतजाम भी कराती है।