प्रतिष्ठित चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव 24 अप्रैल को होने जा रहा है और पहली बार दो उम्मीदवार मैदान में आमने-सामने हैं। वर्ष 2016-17 के लिए अध्यक्ष पद व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स का चुनाव होने हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए जहां डा.अवतार सिंह व ईश्वर प्रताप सिंह मान चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
यह इन दोनो केलिए पहला मौका होगा जब यह चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद की दौड़ में शामिल हैं। डॉ. अवतार सिंह 1986 से गोल्फ क्लब के मेंबर है वहीं ईश्वर प्रताप सिंह मान पिछले बीस वर्षों से इस गोल्फ क्लब के मेंबर हैं। प्रधान पद के साथ एग्जीक्यूटिव मैंबर्स के लिए 11 सदस्यों का चुनाव होना हैं।
इसके लिए 14 लोगों ने नांमाकन भरे थे। अनील जाखड़ ने एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया हैं और अब मैंबर्स के चुनाव में 13 लोग आमने-सामने हैं। इस चुनाव में तकरीबन 1800 गोल्फ के सदस्य वोटिंग करेंगे।
कोड ऑफ कंडक्ट- चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लगा चुका हैं। इसके तहत प्रधान पद के लिए दोनो उम्मदीवार को क्लब के मेंबर्स को रिझाने केलिए न तो पार्टियों का आयोजन कर सकते है और न ही वोट मांग सकते है।
अध्यक्ष पद के लिए- डा.अवतार सिंह और ईश्वर प्रताप सिंह मान होंगे
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में- अमरबीर सिंह, अमित बस्सी, केप्टन मोहनबीर, कर्नल हरदेव सिंह मान, हरमनजीत सिंह सेठी,जगतबीर सिंह, कवंरवीर सिंह सिबिया, लेफटिनेंट कर्नल करन सिंह, रवीबीर सिंह, संजीत सिंह बाला, शोना ए सिंह,तेज प्रताप सिंह विर्क, जोरावर सिंह का नाम शामिल हैं।