फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ने बढ़ाया हाथ, लिया एक बहुत बड़ा फैसला

Tue, 04 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पैरा साइकलिस्ट अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एक गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ने जर्सी और जूते बेचने का फैसला लिया है। बहरीन में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले चंडीगढ़ के पैरा साइकलिस्ट अभिषेक शर्मा ने केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। केरल में भयंकर बाढ़ से लाखों लोग इन दिनों भारी परेशानी झेल रहे हैं। इन लोगों की मुसीबतों से अभिषेक भी काफी आहत है, जिसके बाद उन्होंने अपने खेल करियर में जीती हुए चीजों को बेचने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


इन चीजों से मिलने वाली सारी राशि वह केरल बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता केलिए देंगे। बता दें कि अभिषेक सिंह शेखू कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है। बचपन से ही दाहिने पैर में दिक्कत होने के कारण वह बिना स्टिक के चल नहीं पाते। इसके बावजूद उन्होंने साइकिलिंग को अपना जुनून बना लिया। जब साइकिल चलानी शुरू की तो अभिषेक ने महसूस किया कि इससे उनके पैर की मूवमेंट बढ़ती है। एक पांव से साइकिल चलाते समय शुरूआत के दिनों में उन्हें काफी दिक्कतें आई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानीं। 
विज्ञापन

अच्छी पैसे मिले तो खुशी होगी

साइकलिस्ट अभिषेक शर्मा के जूते
स्टेट लेवल से मेडल जीतना शुरू किया और लगातार मेहनत करते हुए इंटरनेशनल पैरा साइकलिस्ट बन गए। अभिषेक एक पांव से साइकिल चलाते हैं। दूसरा खराब पांव केवल पैडल को सपोर्ट देने केलिए रखते है। अभिषेक ने बताया कि  बहरीन में वर्ष 2017 में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, जहां उन्हें एक जर्सी मिली थी।

अभिषेक इसे अब बेच रहे हैं। इसके साथ ही वर्ष 2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। इस इवेंट में उन्होंने जिन शूज को पहनकर हिस्सा लिया था। यह भी संभाल कर रखे है और उसे भी वह बेचना चाहते हैं।

अभिषेक ने बताया कि यह दोनों चीजें मेरी 13 साल की मेहनत से मिली है। इन चीजों से कभी दूर नहीं होना चाहता था, लेकिन केरल के लोगों के दुख ने मुझे काफी प्रभावित किया हैं। इसके चलते मैं अपनी जर्सी और शूज बेचना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि इनके बेचने पर मुझे अच्छी रकम मिले, जिससे केरल केलोगों की मदद हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें