फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से सच होगा नए घर का सपना, जानिए कैसे?

Thu, 03 Sep 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड क्लास सिटी में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों की उम्मीद जल्द ही हकीकत में बदल जाएगी। गमाडा ने पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट स्कीम-दो लॉन्च करने की तैयारी की है। स्कीम में तीन साइज के 315 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


यह गमाडा की पहली स्कीम होगी, जिसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार फ्लैट अलॉट किए जाएंगे। वहीं, स्कीम में आवेदन करने के लिए लोगों को गमाडा के दफ्तर या बैंकों के धक्के भी नहीं खाने पडे़ंगे। बल्कि लोग ऑनलाइन भी आवेदन कर पाएंगे। अगर, सबकुछ सही रहा तो अगले हफ्ते गमाडा स्कीम लॉन्च कर देगा।

जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स स्कीम एक तीन साल पहले लॉन्च की थी। जो कि अब लगभग तैयार हो चुके हैं। वहीं, गमाडा ने स्कीम के दूसरे चरण को लॉन्च करने की तैयारी की है। सूत्रों के मुुताबिक, गमाडा की योजना अप्रैल 2016 तक अलॉटियों के कब्जा देने की है।
विज्ञापन


गमाडा अधिकारी स्कीम के लिए नियम व शर्तें फाइनल कर चुके हैं। गमाडा के उच्च अधिकारियों ने स्कीम को अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि, रेट थोड़े अधिक रखे गए हैं। इससे स्कीम के फ्लॉप होने का संदेह है। पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स फेज-एक में गमाडा द्वारा 1600 फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं।

इसमें 1200 अलॉट किए जा चुके हैं। जबकि 315 फ्लैट्स भी उनके साथ ही बने हैं। इसमें जहां 24 घंटे बिजली बैकअप की सुविधा रहेगी। वहीं, पाइप लाइन से गैस मिलेगी। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर की सुविधा भी मिलेगी।

स्कीम में कोई भी कर पाएगा आवेदन
गमाडा की इस स्कीम में कोई भारतीय आवेदन कर सकता है। उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी में कोई भी बाहरी व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है। स्कीम में रिजर्व श्रेणी केवल पंजाब वालों के लिए ही रहेगी।
विज्ञापन


फ्लैटों की संख्या
वन बीएचके-------80---------50 लाख से अधिक
टू बीएचके--------110 ----------82 लाख
थ्री बीचके---------125------------98 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें