फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच होगा अपने घर का सपना, प्लॉटों के नंबरिंग ड्रा की तारीख तय, जानिए कब

Thu, 10 May 2018 11:01 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
buy flat
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने सेक्टर-88-89 के रिहायशी प्लॉटों का नंबरिंग ड्रा घोषित करने की तैयारी कर ली है। गमाडा की ओर से नंबरिंग ड्रा 23 मई को निकाला जाएगा। जबकि इससे पहले गमाडा ने ड्रा में शामिल किए जाने वाले अलाटियों के नाम की सूची फाइनल कर दी है। इसे संस्थान की वेबसाइट पर नोटिस के तौर पर अपलोड कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि यदि इस पर उन्हें किसी भी तरह की आपत्ति है तो वे इसे 15 मई से पहले लिखित रूप में गमाडा को सौंपे।
विज्ञापन


गमाडा की ओर से कुछ समय पहले सेक्टर-88-89 में प्लॉटों की स्कीम निकाली गई थी। अब गमाडा ने लेटर ऑफ इनटेंट एलओआई होल्डर को प्लॉट देने की तैयारी कर ली है। गमाडा की तरफ से इसके लिए 23 मई को सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्लॉटों का नंबरिंग ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा की पूरी प्रक्रिया पर कैमरे की नजर होगी। इसके अलावा ड्रॉ की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सरकार के ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे, जो कि ड्रा से जुड़ी सारी जानकारी सरकार तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान सौ वर्ग गज से लेकर पांच सौ गज तक के प्लॉटों का नंबरिंग ड्रा होना है। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक बाकायदा लोगों से रैंडम पर्चियां चेककर उसे ड्रा बॉक्स में डाला जाएगा। इस दौरान एक ड्रा बॉक्स में नंबरों वाली पर्चियां व दूसरे में नामों वाली पर्चियां रहेंगी। इसके बाद दोनों ड्रा बाक्स से पर्चियां निकालने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद जिस हिसाब से पर्चियों में नंबर आएगा, उस हिसाब से अलाटियों को प्लॉट सौंपे जाएंगे। साथ ही गमाडा की ओर से मौके पर ही अपना रिकार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए हाउसिंग और पूरब अपार्टमेंट है शान
सेक्टर-88-89 में गमाडा बड़ी तेज गति से विकास कर रहा है। यहां गमाडा का बहुमंजिला प्रोजेक्ट पूरब अपार्टमेंट बस रहा है। वहीं, कई नामी कंपनियों ने भी करोड़ों रुपये खर्च कर वहां पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। इसके अलावा इलाके में स्कूल व अन्य प्रोजेक्ट भी शुरू होने हैं। इलाके का विकास गमाडा की ओर से मास्टर प्लान के मुताबिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें