फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए यूटी में ग्लोबल सिख ने खोला कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ग्लोबल सिख आगे आया है। इस संस्था की ओर से गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 34 में कलेक्शन सेंटर खोला है। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। यहां से सामान एकत्र कर गुरदासपुर के वेयरहाउस में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की संगत और गुरुद्वारा साहिब की कमेटियों ने भी सामान पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह ने बताया कि सभी गुरुद्वारा साहिब की कमेटी की ओर से 50-50 हजार रुपये के अलावा राशन का सामान भी दिया जा रहा है। तारा सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद एक लाख रुपये की सहायता दी है और उनकी बेटी ने भी 50 हजार रुपये का सामान दिया है।
सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ से हालत बहुत खराब है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उनके लिए हम सभी एक होकर सहायता करें। गुरुद्वारा साहिब के भाई धन्ना जी हॉल में जरूरी सामान रखवाया जा रहा है। केरल समाजम के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीडितों के मदद के लिए सामान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें