फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: ग्लोबल सिख काउंसिल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘वीर बाल दिवस‘ नहीं ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ हो नाम

Tue, 26 Sep 2023 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में जीएससी अध्यक्ष डॉ. कंवलजीत कौर ने काउंसिल की ओर से भारत सरकार द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के 26 दिसंबर के शहीदी दिवस का नाम बदलकर ‘वीर बाल दिवस’ करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Punjab News: - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब तीन दर्जन देशों के सिख संगठनों और गुरुद्वारों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि संस्था ‘ग्लोबल सिख काउंसिल’ (जीएससी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह ‘वीर बाल दिवस’ नाम पर पुनर्विचार करें और इसे बदलकर ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ रखें ताकि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों- बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी के महान बलिदान की याद में मनाया जाने वाला वार्षिक शहीदी दिवस सिख संस्कारों और भावनाओं से मेल खा सके।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में जीएससी अध्यक्ष डॉ. कंवलजीत कौर ने काउंसिल की ओर से भारत सरकार द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के 26 दिसंबर के शहीदी दिवस का नाम बदलकर ‘वीर बाल दिवस’ करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 10वें गुरु साहिब के इन पुत्रों को सार्वभौमिक रूप से धर्म से ऊपर उठकर सम्मान दिया जाता है और उन्हें ''साहिबजादा'' के नाम से जाना जाता है।

तत्कालीन मुगल शासकों के अत्याचार के विरुद्ध उनकी निडर चुनौतियों के कारण इतिहास में उनके नाम के आगे 'बाबा' उपाधि भी लगाई जाती है। पत्र में निराशा व्यक्त की गई है कि यह सिख कौम के लिए निराशाजनक है कि इन सम्मानित 'बाबाओं' और 'साहबजादों' को अब केंद्र सरकार 'बाल' (बच्चे) कह रही है, जो सिखों को स्वीकार्य नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि वह सिखों की भावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन


काउंसिल की अध्यक्ष डा. कंवलजीत कौर ने यह भी लिखा है कि भाजपा द्वारा रखा गया यह नया नाम सिख 'पंथ' को मंजूर नहीं है। यहां तक कि सिखों की सर्वोच्च सांविधानिक संस्था, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और अन्य धार्मिक संगठनों ने भी इस नए नाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चिंता व्यक्त की है। यह नया नाम साहिबजादों की अविश्वसनीय शहादत और सिखों से जुड़ी भावनाओं, परंपराओं और विचारधाराओं से मेल नहीं खाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें