फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में किताब नहीं लाने की सजा छात्रा को ऐसी मिली कि...

Wed, 18 Dec 2013 01:30 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राओं को किताब भूलना काफी महंगा पड़ गया। शिक्षिका ने गुस्से में ऐसा थप्पड़ जड़ा कि एक छात्रा के कान से खून बहने लगा।
विज्ञापन


छात्रा ने इस मामले में जब घर वालों को बताया तो स्कूल में हंगामा खड़ा हो गया। अभिभावकों ने कार्रवाई के लिए शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाहक प्रिंसिपल (वाइस प्रिंसिपल) को शिकायत दी।

बाद में प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों के दखल के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराने की भी कोशिश की गई।
घटना सोमवार की है। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं क्लास का पंजाबी का पीरियड चल रहा था।

क्लास पंजाबी टीचर सुखवीन ले रही थीं। दो छात्राओं के पास किताब नहीं होने पर शिक्षिका को गुस्सा आ गया। उन्होंने गुस्से में दोनों छात्राओं को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन


एक को थप्पड़ इतना जोर से लगा कि उसके कान से खून बहने लगा। सोमवार को इस मामले में स्कूल में अधिक जानकारी नहीं थी। छात्राओं ने पिटाई की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।

दोनों के अभिभावक मंगलवार को स्कूल पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। अभिभावक और शिक्षिका के बीच काफी कहासुनी हुई। बाद में शिक्षिका ने माफी मांग ली।  

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल चितरंजन सिंह, ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ छात्रा ने लिखित शिकायत दी है। प्रिंसिपल आज छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद मामले को रखा जाएगा।
विज्ञापन


उध्ार चंडीगढ़ स्कूल के डीपीआई कमलेश कुमार के मुताबिक टीचर के थप्पड़ से छात्रा के जख्मी होने का मामला मेरे नॉलेज में नहीं आया है, अभी मैं दिल्ली से आ रहा हूं। अगर टीचर ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं तुरंत मामले के बारे में जानकारी लेता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें