फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर और फेसबुक से चलेगा मनचलों डंडा, देखिए पुलिस की ये तैयारी

Thu, 04 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
anti romeo squad
विज्ञापन
लड़कियों से छेड़खानी करने वालों मनचलों की अब खैर नहीं है। सोशल साइट फेसबुक से मनचलों को पुलिस सबक सिखाएगी। बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के इर्द गिर्द युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं। ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस जहां एक तरफ ऐसे सिरफिरों पर शिकंजा कसने में जुटी है तो दूसरी तरफ यूथ अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (यश) के जरिए छात्राएं छेड़छाड़ की घटनाओं से जुड़ी जानकारियां दे सकेंगी।
विज्ञापन


इस अभियान के जरिए मौजूदा हालात का सर्वे किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि कहां कहां ऐसी घटनाओं की आशंका अधिक है। खास बात यह है कि ट्विटर और फेसबुक के जरिए भी इसे शेयर किया जा सकेगा।        

एसीपी पंचकूला मुनीष सहगल ने बताया कि ऑपरेशन दुर्गा के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अलावा ‘यश’ के जरिए छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने की पहल की गई है। खासकर छात्राओं के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं के बारे में सर्वे के दौरान जानकारियां हासिल की जाएंगी।   एसीपी ने बताया कि www.mahilapolicestation.in पर इस संबंध में फीडबैक दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमियों पर आसानी से शिकंजा कसना संभव

हरियाणा पुलिस - फोटो : amar ujala
इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसे फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। इसके जरिए मिलने वाली जानकारियों के आधार पर पुलिस एक डाटाबेस तैयार करेगी ताकि छेड़छाड़ की आशंका वाले प्रभावित क्षेत्रों में रोमियों पर आसानी से शिकंजा कसना संभव हो।

सभी थानों में होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन : एसीपी
एसीपी मुनीष सहगल ने बताया कि अब तक महिला थानों में भी छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी, लेकिन जल्द ही अन्य पुलिस थानों में ऐसी टीमें गठित होंगी जो ऑपरेशन दुर्गा के तहत संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगी। छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस की पुख्ता तैयारियों से ऐसे मामलों की संख्या कम में काफी कमी आएगी। महिलाओं और छात्राओं को अलग-अलग माध्यमों से इसलिए जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें